मुफ़्त टूल्स

बिज़नेस नाम जनरेटर

एआई-जनरेटेड बिज़नेस नाम बनाएं और कुछ ही सेकंड में डोमेन क्लेम करें.

0 / 120 वर्ण

नतीजे AI द्वारा जनरेट किए गए हैं और इस्तेमाल से पहले इनकी जांच की जानी चाहिए। आप किसी भी नतीजे के इस्तेमाल के लिए ज़िम्मेदार हैं।

3 आसान चरणों में अपने बिज़नेस का नाम रखें

01 खोजें

तुरंत डोमेन की उपलब्धता के लिए Shopify के कंपनी नाम जनरेटर पर खोजें.

02 चुनें

कंपनी के डोमेन के लिए ऑटो-जनरेट किए गए नाम के आइडिया में से चुनें.

03 बेचें

ब्रैंड नाम जनरेटर से आगे बढ़ें और अपना मुफ़्त ट्रायल शुरू करें.

10 सेकंड या उससे कम समय में अपने बिज़नेस का नाम तय करें

10-सेकंड वाला बिज़नेस नाम क्रिएटर

एक बेहतरीन ब्रैंड बनाने में सालों लग जाते हैं, लेकिन आप कुछ ही सेकंड में एक क्रिएटिव ब्रैंड नाम पा सकते हैं। Shopify का मुफ़्त ब्रैंड नाम जनरेटर आपको अपने ब्रैंड का नाम रखने से लेकर डोमेन नाम सुरक्षित करने और अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने तक—सब कुछ बस कुछ ही क्लिक में करने की सुविधा देता है।

अपने ब्रैंड के लिए बिज़नेस नाम सोचना

अब जब आपके पास अपने व्यवसाय के लिए एकदम सही आइडिया है, तो अगला फ़ैसला आपको ऐसा बिज़नेस नाम चुनने का करना होगा जो आपके ब्रैंड या प्रोडक्ट को दर्शाता हो। हम जानते हैं कि अपने बिज़नेस के लिए नाम सोचना कोई आसान काम नहीं है, ख़ासकर इसे यूनीक बनाने के दबाव के साथ, और वह भी तब जब आप बाकी बिज़नेस को भी शुरुआत से खड़ा कर रहे हों। हालांकि, समय के साथ चलने के लिए, आपको अपने व्यवसाय के आइडिया से मेल खाने वाला एकदम सही नाम ढूंढने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने होंगे।

अपने छोटे व्यवसाय का नाम बनाने से पहले शुरुआत करने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए, इन तीन ज़रूरी बातों पर विचार करें:

आपका ब्रैंड: आपके बिज़नेस का नाम ऐसा होना चाहिए जो आपके द्वारा बनाए जा रहे ब्रैंड, प्रोडक्ट या सेवाओं को दर्शाए। इसका असर इस बात पर पड़ेगा कि आप किस तरह से मार्केटिंग करते हैं और अपनी टार्गेट ऑडियंस के साथ कैसे जुड़ते हैं, और अंततः समय के साथ ब्रैंड की पहचान कैसे बनाते हैं।

आपका मार्केट: अपनी इंडस्ट्री में मिलते-जुलते प्रोडक्ट, सेवाओं या मार्केटिंग से जुड़ी सामग्री का विश्लेषण करें और सोचें कि अन्य ब्रैंड को क्या चीज़ यादगार बनाती है। फिर, उसी नज़रिए से सोचें कि कौनसी बात आपके ब्रैंड को यूनीक बनाएगी और उसे दूसरों से अलग दिखाएगी।

सर्च करने की क्षमता: एक अच्छा बिज़नेस नाम ऐसा होता है जो यादगार हो और आसानी से मिल जाए। इस वजह से, आपको ऐसे नाम के विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे डोमेन का नाम जनरेट करने वाले टूल, सोशल मीडिया हैंडल और SEO के ज़रिए आसानी से उपलब्ध हों, ताकि आपके बिज़नेस को आसानी से सर्च किया जा सके।

अगर आप एक आसानी से इस्तेमाल होने वाला बिज़नेस नाम क्रिएटर ढूंढ रहे हैं, तो Shopify का ब्रैंड नाम जनरेटर आपको 10 सेकंड या उससे भी कम समय में अपने बिज़नेस या ई-कॉमर्स स्टोर का नाम तय करने में मदद करेगा। आपको बस एक शब्द में अपने बिज़नेस का वर्णन करना है, उस कीवर्ड को सर्च बार में डालना है, और बाकी का काम नाम जनरेटर ख़ुद कर देगा! आपके पास चुनने के लिए सैकड़ों यूनीक बिज़नेस नाम के आइडिया होंगे, ताकि आप अपने पसंदीदा नामों की तुलना कर सकें और उस नाम को चुन सकें जो आपके व्यवसाय के लिए आइडिया से सबसे ज़्यादा मेल खाता हो।

बिज़नेस नाम कैसे चुनें

Shopify के ऑनलाइन स्टोर नाम जनरेटर को सादगी और क्रिएटिविटी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। जब आप शॉप नाम जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बहुत सारे संभावित ब्रैंड वाले बिज़नेस नाम और डोमेन दिए जाते हैं, लेकिन अपने ब्रैंड के लिए सही नाम खोजना आप पर निर्भर है। यह जानना हमेशा आसान नहीं होता कि सबसे अच्छा नाम क्या है, लेकिन जैसे-जैसे आप क्रिएटिव बिज़नेस नाम आइडिया की अपनी सूची देखते हैं, यहां बताया गया है कि आप अपने ब्रैंड के लिए सबसे अच्छा नाम कैसे चुन सकते हैं:

अपना नाम यादगार बनाएं: किसी ग्राहक की आपके बिज़नेस के नाम को याद रखने की क्षमता का इस बात पर बहुत बड़ा असर पड़ता है कि वे आपके बिज़नेस को किस तरह देखते हैं। मार्केटिंग फ़नल के हर हिस्से से लेकर नए ग्राहकों को आकर्षित करने और पुराने वफ़ादार ग्राहकों को वापस लाने तक—यह सब इस बात से जुड़ा है कि कोई संभावित ग्राहक आपका नाम कितनी जल्दी याद करता है।

ब्रैंडिंग: भविष्य में जब आप अपना ब्रैंड विकसित करेंगे, तो आपका नाम आपके सभी फ़ैसलों का ब्लूप्रिंट होगा। समय के साथ आपका लोगो, स्लोगन और वैल्यू प्रपोज़िशन तो बदला जा सकता है, लेकिन अपने ऑनलाइन ब्रैंड की मज़बूती खोए बिना अपना नाम बदलना बेहद मुश्किल है। ऐसा नाम चुनें जो आपके ब्रैंड के दीर्घकालिक विज़न के साथ आगे बढ़ सके।

स्पष्टता: एक सरल, स्पष्ट और सीधा नाम काफ़ी आकर्षक होगा और ग्राहकों के लिए इसे याद रखना आसान होगा। अगर ग्राहक शुरू में आपके ब्रैंड को नहीं समझते हैं, तो उनके बाद में इसे याद रखने की संभावना कम हो जाती है। अच्छे ब्रैंड नाम के लिए बहुत ज़्यादा स्पष्टीकरण की ज़रूरत नहीं होती है। हालांकि इसे स्पष्ट होना चाहिए, लेकिन इसे बदलाव के अनुकूल भी होना चाहिए। ऐसे नाम जो किसी एक विषय पर आधारित हों, या सीधे किसी विशिष्ट प्रोडक्ट से जुड़े हों, वे बाद में आपके विकास को सीमित कर सकते हैं। कंपनी के विकास की संभावनाओं और संबंधित इंडस्ट्री में प्रवेश के लिए अपने बिज़नेस नाम के आइडिया का मूल्यांकन ज़रूर करें।

विशिष्टता (यूनीकनेस): ग्राहक किसी ब्रैंड के नाम को याद नहीं रखेंगे अगर वह अलग न हो। आकर्षक ब्रैंडिंग का मतलब ही ख़ुद को अपने प्रतिस्पर्धियों से अलग दिखाना है और इसकी शुरुआत एक शानदार, यूनीक बिज़नेस नाम से होती है। एक यूनीक ब्रैंड नाम जो ग्राहक का ध्यान खींचता है, वह उसे हमेशा याद रहता है।

उपलब्धता: सबसे आख़िरी लेकिन ज़रूरी बात, आपको यह पक्का करना होगा कि आपके ब्रैंड का नाम पहले से किसी और ने न लिया हो। कानूनी जोखिमों को अलग रखें, तो भी आपके नाम वाले (या उससे मिलते-जुलते) किसी अन्य ब्रैंड से ग्राहकों को भ्रम हो सकता है और आपकी ऑनलाइन प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। यह आपके डोमेन नाम के लिए भी सच है। आपका डोमेन नाम आपके बिज़नेस के नाम जितना ही यादगार और आपके ब्रैंड से जुड़ने में आसान होना चाहिए। जब आप कोई नाम चुन लेते हैं, तो हमारे डोमेन का नाम जनरेट करने वाले टूल की मदद से, डोमेन की उपलब्धता की जांच करना न भूलें और जल्द से जल्द एक सही डोमेन को अपने नाम कर लें।

अपने बिज़नेस के लिए सबसे अच्छा नाम ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं है। Shopify के ब्रैंड नाम जनरेटर के साथ, हम आपके लिए रचनात्मक विकल्पों को जानना आसान बनाते हैं, साथ ही उन सभी बातों का ध्यान रखते हैं जो आपके बिज़नेस को बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं। एक बार जब आप जान जाते हैं कि बिज़नेस नाम कैसे चुनना है, तो आप अपने सपनों का ब्रैंड ऑनलाइन लॉन्च करने के एक कदम और करीब पहुंच जाते हैं।

आपको प्रेरित करने के लिए नमूना बिज़नेस नाम के आइडिया

आपके नए बिज़नेस के लिए ऑनलाइन बिज़नेस नाम जनरेटर से मिलने वाले शानदार नतीजों के बारे में आपको गहराई से बताने के लिए, हमने उदाहरण के तौर पर बिज़नेस नामों की यह सूची तैयार की है। यह सूची ऊपर बताई गई आदर्श खूबियों को दर्शाती है: यूनीक, खोजने में आसान, स्पष्ट और यादगार। एक बार जब आप कुछ नाम चुन लेते हैं, तो आपको यह तय करना होगा कि कौनसे नाम आपके समग्र ब्रैंड के लिए सबसे सही हैं, क्या उन्हें आपके क्षेत्र में उपयोग के लिए पंजीकृत किया जा सकता है, और क्या कोई उपयुक्त डोमेन नाम उपलब्ध है या नहीं।

  • स्पा पैरागॉन
  • गेमडे कैटरिंग
  • एक्सप्लोरेशन किड्स
  • योगा प्रोफ़ेसर
  • डार्विन ट्रैवल
  • पार्टी प्लेक्स
  • पिज़्ज़ा फ़ैक्टर
  • एकॉर्न क्राफ़्ट्स

Shopify मर्चेंट के नाम किस वजह से सफल होते हैं?

Shopify के मर्चेंट पर किए गए हमारे सर्वेक्षण में हज़ारों ऐसे शानदार और यूनीक बिज़नेस नाम सामने आए, जो दुनिया भर में ऑनलाइन शॉप की सफलता को आगे बढ़ा रहे हैं। एक बेहतरीन नाम आपके ब्रैंड के लिए बहुत काम कर सकता है, यहां तक कि ग्राहकों के आपकी वेबसाइट पर आने से पहले भी।

Monkey’s Uncle

आम तौर पर बोले जाने वाले मुहावरों पर आधारित नाम काफ़ी यादगार होते हैं और पेंसिल्वेनिया में स्थित इस ग्राफ़िक टी-शर्ट शॉप का नाम, Monkey’s Uncle, भी कोई अपवाद नहीं है, जो कि हंसी-मज़ाक का पुट लाता है। इस मुहावरे का इस्तेमाल अक्सर आश्चर्य और खुशी ज़ाहिर करने के लिए किया जाता है, जो कि यूनीक टी-शर्ट डिज़ाइन स्टॉक करने वाले स्टोर के लिए एकदम सही है।

“हम अपने बेटे ब्रेडेन से प्रेरित थे, जिसमें तीन साल की उम्र में ऑटिज़्म का पता चला था। हम जानते थे कि हमें डॉक्टर के पास जाने और थेरेपी अपॉइंटमेंट के लिए समय की सहूलियत चाहिए होगी,” मालिक डेरिक मॉर्गन कहते हैं। “हमने छोटे व्यवसाय के अपने सपने को शुरू करने के लिए खेल और पुरानी चीज़ों के प्रति अपने प्यार को मिलाया। ब्रेडेन को सभी एनिमेटेड फ़िल्में पसंद हैं, और मैडागास्कर फ़िल्म में एक सीन है जहां एक बंदर और पेंग्विन बहस कर रहे होते हैं। पेंग्विन कहता है, ‘वेल आई विल बी ए मंकीज़ अंकल (well I’ll be a monkey’s uncle)!’ जिस पर ब्रेडेन हर बार ज़ोर से हंसता था। हमने सोचा कि यह स्टोर के लिए एक प्यारा नाम होगा, और लोग इसके बारे में और पूछना चाहेंगे।”

बिज़नेस नाम जनरेटर के बारे में सामान्य प्रश्न

Shopify

Shopify के साथ शुरुआत करें

3 दिन मुफ़्त

₹20 में अपना ट्रायल बढ़ाएं

₹2,30,000 तक का क्रेडिट पाएं

आप Shopify के मार्केटिंग ईमेल प्राप्त करने के लिए सहमत हैं।